- ब्रह्मकमल टोपी से दिया देवभूमि से जुड़ाव का संदेश
देहरादून @ रा. वि.।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देवभूमि उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव एक बार फिर उनके इजराइल दौरे के दौरान देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गत 26 फरवरी को इजरायल के येरुशलम स्थित याद वाशिम का दौरा किया।इस मौके पर पोएम मोदी के साथ इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी मौजूद थे।
विदेश यात्रा के दौरान उनके सिर पर सजी उत्तराखंडी पहाड़ी टोपी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और यह संदेश दिया कि वे अपनी सांस्कृतिक जड़ों को विश्व मंच पर भी साथ लेकर चलते हैं।
प्रधानमंत्री की यह टोपी केवल एक परिधान नहीं, बल्कि देवभूमि की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बन चुकी है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते ही उत्तराखंडवासियों में गौरव की भावना देखने को मिली।
गौरतलब है कि वर्ष 2022 के गणतंत्र दिवस समारोह में भी प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार पहाड़ी टोपी धारण कर उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय मंच पर सम्मान दिया था। तब से यह टोपी राज्य की पहचान के रूप में चर्चित हो गई।
प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से भावनात्मक जुड़ाव समय-समय पर दिखाई देता रहा है। ब्रह्मकमल अंकित पहाड़ी टोपी के माध्यम से वे देवभूमि के प्रति अपने स्नेह और सम्मान का संदेश देश और दुनिया तक पहुंचाते रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल के येरुशलम स्थित याद वाशिम नाजी नरसंहार के शिकार हुए 60 लाख यहूदियों को श्रद्धांजलि दी । इस मौके पर पीएम मोदी के साथ इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी मौजूद थे।
