Congress Protests in Dharchula Over Alleged Irregularities in Badrinath and Ram Temple Donations
- आस्था से जुड़े मामलों में पारदर्शिता की मांग
नदीप परवेज@धारचूला। बद्रीनाथ धाम और राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे में कथित अनियमितताओं के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी धारचूला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला दहन किया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि आस्था से जुड़े मामलों में पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि चढ़ावे से संबंधित सभी आरोपों की समयबद्ध, निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक और नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में समर्थक शामिल रहे।
