- उप जिलाधिकारी आशीष घल्डियाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ शिविर
वाचस्पति रयाल@नरेन्द्रनगर।
नगर पालिका के रामलीला मैदान में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उप जिलाधिकारी आशीष घल्डियाल की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में कुल 18 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें कुछ का निस्तारण मौके पर ही किया गया, शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए एसडीएम ने विभागीय अधिकारियों को समय सीमा के अंतर्गत प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं के निस्तारण के आदेश दिए।
इस बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में आए लोगों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए स्टारों को देखा, और विभागीय अधिकारियों से सरकार द्वारा आमजन के लिए लागू की गई योजनाओं की जानकारी ली।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उप जिलाधिकारी आशीष घिल्डियाल ने सरकार द्वारा जारी कार्यक्रम जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार को सविस्तार समझाते हुए कहा कि, सरकार का मकसद, जनहित में लागू की गई समस्त योजनाओं का पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि आमजन को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करनी चाहिए और उनका लाभ उठाना चाहिए।
बाल कल्याण समिति टिहरी के सदस्य राजेंद्र गुसांई ने विभागीय योजनाओं की सविस्तार जानकारी दी, वही पीएलवी सरिता कोठियाल और उषा कंटूरा ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का स्टाल लगाकर राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व के बारे में शिविर में मौजूद लोगों को जानकारी दी।
आयुर्वेद विभाग की अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर वंदना डंगवाल ने किशोर अवस्था जन्य विकार व आयुर्वेद दवाइयों के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दी।
इस मौके पर डॉक्टर मीनाक्षी किथोरिया वरिष्ठ फार्मेसी अधिकारी कैलाश प्रसाद भट्ट ने लोगों को बताया कि बीमार होने पर वे आयुर्वेदिक दवाइयां का इस्तेमाल करें, बताया कि यह दवाइयां कभी भी साइड इफेक्ट नहीं करती, और रोग को जड़ से मिटाने में सक्षम होती हैं।
इस मौके पर आयुर्वेद विभाग,पीएमजीएसवाई, वन प्रभाग, सहकारिता, विद्युत,जल संस्थान, पशु विभाग, बाल विकास, कृषि, उद्यान, विधिक सेवा, बाल कल्याण, खाद्य नागरिक आपूर्ति, विद्यालय शिक्षा, लोक निर्माण व राजस्व सहित दो दर्जन के लगभग विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। शिविर में आए लोगों को विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा विभागीय जानकारियां दी गई।
इस मौके पर बाल विकास द्वारा 6 महिलाओं को महालक्ष्मी किट प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में सूरत सिंह आर्य, प्रेम सिंह भंडारी, धनेश पालीवाल, वीरेंद्र भंडारी, राजेंद्र सिंह राणा, कौशल्या देवी आदि ने विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए निस्तारण की मांग की।
ग्रामीणों ने इस तरह के शिवरों को फायदेमंद बताया और कहा कि ऐसे शिविरों में विभागीय जानकारियां प्राप्त होने से सरकार द्वारा उनके लिए बनाई गई योजनाओं का लाभ मिल जाता है।
कार्यक्रम में विद्युत उपखंड अधिकारी राकेश मंमगाईं, वन विभाग से विवेक जोशी, मनोज बर्त्वाल, एस आई चंदन मिश्रा, शांति प्रसाद डिमरी, पंकज शर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एलम सिंह रावत आदि मौजूद थे।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक महेश गुसाईं ने किया।
