Tehri district administration is providing free online JEE and NEET coaching through Physics Wallah to Class 11 and 12 toppers across nine development blocks.
- Physics Wallah के माध्यम से दी जाएगी निःशुल्क JEE/NEET ऑनलाइन कोचिंग
वाचस्पति रयाल@नरेन्द्रनगर।
टिहरी जिला प्रशासन की पहल पर जिले के 9 विकासखंडों में ,कक्षा 11 व 12 के टॉपर रहे, छात्र-छात्राओं को JEE व NEET अर्थात (Joint entrance examination) संयुक्त प्रवेश परीक्षा एवं (National eligibility cum entrance test) अर्थात राष्ट्रीय पात्रता सह परीक्षाओं की तैयारी हेतु ऑनलाइन निःशुल्क कोचिंग दी जा रही है।
गौरतलब है कि छात्र-छात्राओं को यह कोचिंग देश के विख्यात कोचिंग संस्थान फिजिक्स वाला के माध्यम से इंजीनियरिंग (JEE) व मेडिकल (NEET) प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए दी जा रही है। टिहरी जनपद की मुख्य शिक्षा अधिकारी श्रीमती कमला बड़वाल ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य और मार्गदर्शन हेतु जिला प्रशासन के कुशल मार्गदर्शन में जनपद के दूरस्थ पर्वतीय अंचल के कक्षा 11वीं एवं 12वीं के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान ‘फिजिक्स वाला’ (Physics Wallah) के माध्यम से निःशुल्क JEE/NEET ऑनलाइन कोचिंग प्रदान की जा रही है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी श्रीमती कमला बड़वाल ने बताया कि विगत वर्ष से संचालित इस योजना के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं, जिसके तहत राजकीय इंटर कॉलेज चाका (नरेंद्रनगर) के एक छात्र का चयन IIT JEE में हुआ है।
उन्होंने बताया कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को उनकी भाषाई समझ के अनुरूप निःशुल्क JEE/NEET की पाठ्य-पुस्तकें एवं शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई गई हैं।
मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि आवश्यकतानुसार जिन क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या थी, वहां इंटरनेट कनेक्टिविटी की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा जिन छात्रों के पास व्यक्तिगत संसाधन या इंटरनेट की सुविधा नहीं है, उन्हें विद्यालय स्तर पर ही स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से लाइव कोचिंग दी जा रही है, जिससे कक्षा के अन्य छात्र भी लाभान्वित हो सकें।
बच्चों के भविष्य निर्माण में इस तरह की पहल धरातल पर कितना सार्थक सिद्ध हो रही है, इसके लिए, जिले की मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल पूरी शैक्षणिक व्यवस्था की समय-समय पर मॉनिटरिंग कर रही हैं।
उक्त संबंध में जानकारी देते हुए जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी श्रीमती कमला बड़वाल ने बताया कि छात्र-छात्राएं शिक्षण कार्य से बेहद प्रभावित हैं। और सीखने की प्रति उनमें जबरदस्त उत्साह है।
जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई इस पहल का मुख्य शिक्षा अधिकारी श्रीमती बड़वाल ने जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल सहित जिला प्रशासन का आभार जताते हुए, कोचिंग सेंटर का भी धन्यवाद ज्ञापित किया है।
उन्होंने बताया कि वे स्वयं भी गुणवत्ता जांच हेतु समय-समय पर विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण करने जा रही हैं।
कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह, जिला समन्वयक, आदित्य नारायण सिंह, सभी 9 ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारी, संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं मार्गदर्शक शिक्षक (Mentor Teachers) महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
बताया कि छात्रों को लाइव कक्षाओं के साथ प्रत्येक सप्ताह ऑनलाइन टेस्ट के माध्यम से स्व-आकलन का अवसर दिया जा रहा है।
क्षेत्र के जागरूक नागरिक बच्चों के उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिए, जिला प्रशासन की इस पहल और कोचिंग संस्थान द्वारा निशुल्क कोचिंग कराने पर आभार व्यक्त कर रहे हैं।
