- लोनिवि सचिव पंकज कुमार पांडे ने जारी किए तीनों अभियंताओं के निलंबन आदेश
- प्रमुख अभियंता कार्यालय से संबद्ध रहने के निर्देश
देहरादून@Rashtriy Vichar।
देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदा की चौकी स्थित टॉस नदी पर बने नवनिर्मित पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने के मामले में शासन ने सख्त कार्रवाई की है। सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडे ने कार्य में लापरवाही बरतने पर प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
इसके साथ ही सहायक अभियंता अमित त्यागी और कनिष्ठ अभियंता नवीन गैरोला को भी लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया है। तीनों अभियंताओं को प्रमुख अभियंता कार्यालय से संबद्ध रहने के निर्देश दिए गए हैं।

नवनिर्मित पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठे थे। शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की है। अब प्रकरण की विभागीय जांच की जाएगी।
