Uttarakhand Govt Plans Relief on Teacher Transfers, Promotion Ordinance Under Consideration
- एक्ट में छूट के प्रस्ताव को मंत्री की हरी झंडी
- पदोन्नति अटकी तो लाया जा सकता है अध्यादेश
देहरादून@Rashtriy Vichar#Tranfar#। विद्यालयी शिक्षा विभाग में शिक्षकों के लंबित स्थानांतरण और पदोन्न ति मामलों के समाधान के लिए सरकार ने अहम कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में बताया कि शिक्षकों के वार्षिक स्थानांतरण के लिए अतिरिक्त समय और स्थानांतरण अधिनियम से छूट देने का प्रस्ताव जल्द कार्मिक विभाग को भेजा जाएगा, ताकि छात्र संख्या वाले विद्यालयों में रिक्त पदों को धारा-27 एवं अनुरोध श्रेणी के तहत भरा जा सके।
उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा में वरिष्ठता विवाद उच्च न्यायालय में लंबित होने से पदोन्न तियां रुकी हुई हैं। यदि न्यायालय का निर्णय आने में अधिक समय लगता है तो अंतिम विकल्प के रूप में अध्यादेश लाकर वरिष्ठता तय करते हुए पदोन्न ति देने पर विचार किया जाएगा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में शिक्षकों के त्रिस्तरीय ढांचे, एससीईआरटी और डायट की नई नियमावली तैयार करने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश भी दिए गए।
