India Facing Major High Blood Pressure Crisis, Warns Heart Specialist on World Hypertension Day
- भारत बन रहा हाई ब्लड प्रेशर की राजधानी
- हर 10 में से सिर्फ 1 मरीज का BP कंट्रोल
नई दिल्ली#WorldHypertensionDay #HighBloodPressure #HealthAlert #IndiaHealth #HeartCare #HealthyLifestyle। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के मौके पर मेदांता – द मेडिसिटी हार्ट सेंटर के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. (प्रो.) तरुण कुमार ने देश में तेजी से बढ़ रही हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि भारत में करीब 22 करोड़ लोग उच्च रक्तचाप यानी हाई बीपी से पीड़ित हैं, लेकिन इनमें से केवल 10 से 12 प्रतिशत लोग ही अपना ब्लड प्रेशर सही तरीके से नियंत्रित रख पा रहे हैं।
डॉ. कुमार ने हाई ब्लड प्रेशर को “साइलेंट किलर” बताते हुए कहा कि 50 प्रतिशत से अधिक लोगों को यह तक पता नहीं होता कि वे इस बीमारी से ग्रसित हैं। वहीं जिन लोगों का इलाज शुरू होता है, उनमें से भी बड़ी संख्या बीच में दवाइयां छोड़ देती है। इसके कारण दिल का दौरा, स्ट्रोक, किडनी फेलियर और अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
विशेषज्ञों के अनुसार सामान्य ब्लड प्रेशर 120/80 से कम होना चाहिए, जबकि 130/80 या उससे अधिक होने पर चिकित्सकीय सलाह जरूरी हो जाती है। उन्होंने लोगों से नियमित BP जांच कराने, डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाइयां लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।
डॉ. कुमार ने कहा कि खानपान में फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज, दालें और कम नमक वाला भोजन शामिल करना बेहद जरूरी है। साथ ही रोजाना हल्का व्यायाम, टहलना और तनाव कम करना हाई बीपी नियंत्रण में अहम भूमिका निभाता है।
