Residents Protest Power Issues in Bhinnu Village, Demand Double Phase Electricity
- भिन्नू बस्ती में बिजली संकट! सिंगल फेज ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, डबल फेज की मांग तेज
- स्वास्थ्य व वन मंत्री सुबोध उनियाल से लगाई गुहार
वाचस्पति रयाल@नरेन्द्रनगर।
ऋषिकेश–गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आगराखाल से करीब 3 किमी आगे चंबा की ओर स्थित भिन्नू बस्ती में सिंगल फेज विद्युतीकरण के चलते स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जैसे-जैसे यह इलाका छोटे बाजार के रूप में विकसित हो रहा है, वैसे-वैसे बिजली की समस्या विकास में बड़ी बाधा बनती जा रही है।
स्थानीय निवासियों और व्यापारियों का कहना है कि सिंगल फेज सप्लाई के कारण गीजर, वेल्डिंग जैसे काम प्रभावित हो रहे हैं, पंखे ठीक से नहीं चल पा रहे और बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। बिजली की लो वोल्टेज और डिम सप्लाई से लोग परेशान हैं।
ग्रामीणों ने कई बार विद्युत विभाग से शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अब स्थानीय नागरिकों ने डबल फेज विद्युतीकरण की मांग तेज कर दी है और क्षेत्रीय विधायक व वन एवं स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से भी हस्तक्षेप की गुहार लगाई है।
लोगों का कहना है कि बढ़ती आबादी और व्यापारिक गतिविधियों को देखते हुए विद्युत व्यवस्था का उन्नयन अब आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है ताकि क्षेत्र में सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
