Ixigo & Confirm Ticket Partner with Swiggy to Deliver Food on Trains
Deharadun@Rashtriy Vichar#। भारत के प्रमुख AI-आधारित ट्रेन टिकटिंग प्लेटफ़ॉर्म Ixigo Trains और Confirm Ticket ने ट्रेन में भोजन सेवा को और बेहतर बनाने के लिए Swiggy के साथ साझेदारी की है।
अब यात्री Ixigo और Confirm Ticket ऐप के जरिए Swiggy के विशाल रेस्टोरेंट नेटवर्क से सीधे ट्रेन में खाना ऑर्डर कर सकेंगे। इस सुविधा के तहत यात्रियों को वही भरोसा, विकल्प और कीमत मिलेगी, जैसा वे घर पर खाना ऑर्डर करते समय पाते हैं।
इस नई साझेदारी के जरिए यात्री देशभर के 160+ रेलवे स्टेशनों पर 40,000 से अधिक रेस्टोरेंट्स से ताजा और स्वच्छ खाना मंगा सकेंगे। इसमें बड़े राष्ट्रीय ब्रांड्स से लेकर स्थानीय प्रसिद्ध व्यंजन भी शामिल होंगे।
Ixigo और Confirm Ticket के COO श्रीपाद वैद्य ने कहा कि उनका लक्ष्य ट्रेन यात्रा को और आसान और बेहतर बनाना है, जिसमें भोजन एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। वहीं Swiggy के उपाध्यक्ष दीपक मालू ने कहा कि रोज़ाना करोड़ों रेल यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह साझेदारी यात्रा के दौरान भोजन को और सुविधाजनक बनाएगी।
