Rising Trust in Government Schools: Record Student Admissions in Dharchula
नदीम परवेज@पिथौरागढ़। जनपद के धारचूला क्षेत्र में इस वर्ष सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों के प्रवेश में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जो शिक्षा व्यवस्था में सुधार और बढ़ते जनविश्वास का संकेत है। कक्षा 1 से 5 तक 161, कक्षा 6 से 8 तक 330 और कक्षा 9 से 12 तक 61 नए प्रवेश हुए हैं।
इस बदलाव में राजकीय प्राथमिक विद्यालय कालिका (धारचूला) का अंग्रेजी माध्यम में रूपांतरण अहम साबित हुआ है, जिसमें प्रधानाध्यापक श्री जोशी के प्रयास सराहनीय रहे। वहीं Rajesh Kumar Atwal के नेतृत्व में शिक्षा विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण, अतिरिक्त कक्षाएं और नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विशेष रूप से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गूंजी में कक्षा 6 में 22 नए प्रवेश एक बड़ी उपलब्धि है, जबकि पिछले वर्ष कुल छात्र संख्या मात्र 24 थी। इसमें किशन नबियाल के मार्गदर्शन और शिक्षकों के सामूहिक प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सीमित संसाधनों के बावजूद शिक्षकों के समर्पण और नवाचार ने सरकारी स्कूलों के प्रति विश्वास को मजबूत किया है। धारचूला का यह मॉडल दिखाता है कि सही नेतृत्व और प्रयासों से शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव संभव है।
