young-soldier-vikas-kumar-martyred-in-sikkim-avalanche
- गणकोट का जवान विकास कुमार सिक्किम में हिमस्खलन में शहीद
पिथौरागढ़। मुख्यालय के नजदीकी गणकोट के सुकोली गांव के युवा सैनिक विकास कुमार सिक्किम में शहीद हो गए। वह 19 कुमाऊँ रेजिमेंट में लांस नायक के पद पर तैनात थे। 29 मार्च को गश्त के दौरान वह अपने दो साथियों के साथ हिमस्खलन की चपेट में आ गए। उनके दो साथी सुरक्षित बचे, लेकिन विकास कुमार शहीद हो गए।
शहीद जवान के पीछे पत्नी प्रीति, आठ माह का बच्चा, पिता गणेश राम, माता मंजू देवी और एक बड़ा भाई हैं। माता मंजू देवी भोजन माता के रूप में कार्यरत हैं।
जवान का पार्थिव शरीर जम्मू-कश्मीर से दिल्ली तक वायुयान के माध्यम से लाया जा रहा है और वहां से एंबुलेंस द्वारा पिथौरागढ़ पहुंचाया जाएगा। गणकोट गांव के ग्रामीणों ने कलेक्टेट पहुंचकर जिला अधिकारी से शीघ्र पार्थिव शरीर पिथौरागढ़ लाने की मांग की। शहीद की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उम्मीद है कि गुरुवार तक उनका पार्थिव शरीर पिथौरागढ़ पहुंच जाएगा।
