5 Uttarakhand District Magistrates Featured in India’s Top 100 Best District Officers Survey 2026
- देश के 100 सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारियों की सूची में ललित मोहन रयाल सहित उत्तराखंड के 5 जिलाधिकारी शामिल
- फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया सर्वे
- चयन प्रक्रियाओं में 10 मानकों को माना गया आधार
- प्रशासनिक क्षमता, प्रभावी गवर्नेंस, संकट प्रबंधन, जनसंपर्क नवाचार, जिम्मेदारी पूर्ण जवाब देही और विकास कार्य रहे प्रमुख
वाचस्पति रयाल @नरेंद्रनगर(उत्तराखंड)। फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट द्वारा संयुक्त रूप से 2026 में किए गए राष्ट्रीय सर्वेक्षण में देश भर के करीब 800 जिलों में कार्यरत जिला अधिकारियों के कामकाज का सटीक व विश्लेषणात्मक मूल्यांकन के बाद देश के 100 सर्वश्रेष्ठ जिला अधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है।
फेम इंडिया के मुताबिक चयन प्रक्रिया का आधार प्रशासनिक क्षमता, प्रभावी गवर्नेंस, संकट प्रबंधन, जनसंपर्क नवाचार, जिम्मेदारी पूर्ण जवाब देही और विकास कार्यों जैसे 10 मानकों को आधार बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि सर्वे में विशेषज्ञों के राय,ग्राउंड रिपोर्ट और मीडिया विश्लेषण को भी शामिल किया गया है।
जन सरोकारों व विकासोन्मुख उत्कृष्ट कार्यो के लिए देश के 100 सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारियों में उत्तराखंड से पांच जिला अधिकारियों का चयन प्रदेश व देश के लिए गौरव की बात है।

उत्तराखंड के पांच जिला अधिकारियों में नैनीताल के डीएम ललित मोहन रयाल, उधम सिंह नगर के नितिन भदोरिया, हरिद्वार के मयूर दीक्षित, उत्तरकाशी के प्रशांत आर्य तथा रुद्रप्रयाग के विशाल मिश्रा शामिल हैं।

बताते चलें कि नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल टिहरी जिले के पट्टी दोगी अंतर्गत बुगाला गांव के निवासी हैं।
वे भारतीय प्रशासनिक सेवा 2011 बैच के उत्तराखंड कैडर के अधिकारी हैं। इतिहास व गणित विषयों में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त करने वाले ललित मोहन रयाल को कुशल प्रशासनिक सुधारों जैसे भूमि रिकॉर्ड सुधार, विवाद समाधान के साथ ही प्रख्यात हिंदी लेखक के रूप में जाना जाता है।

श्री रयाल का जन केंद्रित दृष्टिकोण, हिन्दी साहित्य के प्रति गंभीर चिंतन के साथ-साथ सख्त व निष्पक्ष कार्य शैली, भूमि सुधार, अवैध गतिविधियों पर रोक, निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल, पर्यटन व्यवस्था में सुधार, ट्रैफिक प्रबंधन, जनसुनवाई व सरकारी योजनाओं का धरातलीय मॉनिटरिंग जैसी कार्य पद्धति ही उनकी ऐसी पूंजी है, जिसकी बदौलत वे निरंतर सफलता के शिखर की ओर अग्रसर हैं।

अन्य प्रदेशों के सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी
आंध्र प्रदेश ए० तमीम अंसारियां-गुंटुर, जी० लक्ष्मीश-एनटीआर जिला, डी०के० बालाजी-कृष्णा।
असम अनामिका तिवारी- मोरीगांव, विक्रम कैरी-डिब्रूगढ़, सुमित सतावन-तिनसुकिया, स्वप्निल पाल-कामरूप मेट्रो पॉलिटन।
उत्तर प्रदेश अंजलि कुमार सिंह मैनपुरी,अस्मिता लाल-बागपत, अविनाश सिंह- बरेली, राजेंद्र पेंसिया-संभल, रविंद्र कुमार- आजमगढ़, विजय कुमार सिंह- मेरठ, वैशाख जी अय्यर-लखनऊ, व सत्येंद्र कुमार-वाराणसी।
ओडिशा अमृत ऋतुराज-खोरघा, दत्तात्रेय भाव साहेब शिंदे-कटक,बी० कीर्ति भूषण-गंजाम, शुभंकर मोहापात्र-सुंदरगढ़।
कर्नाटक जगदीश ज- बेंगलुरु अर्बन, दर्शन एचवी-दक्षिण कन्नड़, स्वरूपा टीके उडुपी,
केरल अनु कुमारी-तिरुवंतपुरम,जी० प्रियंका- कोच्चि, प्रेम कृष्णन एस पथान-मथिट्टा।
छत्तीसगढ़ गौरव कुमार सिंह रायपुर, दिव्या उमेश मिश्रा-बालोद, संवित मिश्रा-बीजापा।
झारखंड आदित्य रंजन-धनबाद, दिनेश कुमार यादव-गढ़वा,मंजूनाथ मजंत्री-रांची, रवि आनंद-जामताड़ा, आर० रोनिता-खूंटी, हेमंत सती- साहिबगंज।
तमिलनाडू डी०स्नेहा-कांचीपुरम, पवन कुमार जी० गिरीयप्पनावर-कोयंबटूर, रश्मि सिद्धार्थ जागड़े-चेन्नई।
तेलंगाना मिक्की लिलनी मनु चौधरी-मेदचल मुलाकाज गिरी, हरिचंदना दासरी-हैदराबाद, सी० नारायण रेड्डी-रंगा रेड्डी।
त्रिपुरा चांदनी चंद्रन-नॉर्थ त्रिपुरा, रोकू लाथर-गोमती, विशाल कुमार- वेस्ट त्रिपुरा।
पश्चमी बंगाल पी०दीपप प्रिया-हावड़ा, पोन्नामबलम एस०-पश्चिम बर्धमान, हरिशंकर पैनिकर-दार्जिलिंग,शिल्पा गौरसीरिया-उत्तर 24 परगना।
पंजाब आशिका जैन-होशियारपुर, कोमल मित्तल-मोहाली,दीप शिखा शर्मा-फिरोजपुर, हिमांशु अग्रवाल जालंधर।
बिहार आनंद शर्मा-मधुबनी, उदिता सिंह-रोहतास, दीपेश कुमार- सहरसा, डॉ०थियांग राजन एस एम-पटना, वैभव श्रीवास्तव- सारण, विवेक रंजन मैत्रेय-सीवान, शशांक शुभंकर-गया, सुब्रत कुमार सेन-मुजफ्फरपुर।
मणिपुर धरून कुमार एस-चुरानंदपुर, मयांग्लाम्बम राजकुमार-इंफाल वेस्ट।
मध्यप्रदेश कौशलेंद्र विक्रम सिंह- भोपाल, रजनी सिंह- नरसिंहपुर, राघवेंद्र सिंह-जबलपुर, सतीश कुमार एस-सतना, शिवम वर्मा-इंदौर।
महाराष्ट्र अमोल जगन्नाथ येडगे-कोल्हापुर आयुष प्रसाद नासिक जितेंद्र डूडी- पुणे, किशन नारायण राव जावले-रायगढ़, सौरभ कटियार-मुंबई उपनगरीय।
मेघालय अभिनव कुमार सिंह- वेस्ट जयंतिया, विभोर अग्रवाल- बेस्ट गारो हिल्स, रोसेटा मैरी कुर्वाह-ईस्ट खासी हिल्स।
राजस्थान अंकित-डूंगरपुर, आलोक रंजन-चित्तौड़गढ़, अरुण गर्ग-झुंझुनू, जितेंद्र कुमार सोनी- जयपुर, टीना डाबी-बाड़मेर,मुकुल शर्मा-सीकर।
हरियाणा अजय कुमार-गुरुग्राम, आयुष सिन्हा-फरीदाबाद, नेहा सिंह- सोनीपत, सतपाल शर्मा- पंचकूला।
हिमाचल प्रदेश अनुपम कश्यप- शिमला, अपूर्व देवगन-मंडी, गंधर्वा राठौड़-हमीरपुर, मनमोहन शर्मा- सोनल,हेमराज बैरवा-कांगड़ा।
एजीएमयूटी केडर अंकित यादव-नॉर्थ गोवा, लक्ष्य सिंघल- दक्षिण दिल्ली, मेकला चैतन्य प्रसाद-दक्षिण पश्चिम दिल्ली, विशाखा यादव-कुरूंगकुमे अरुणाचल, सलोनी राय-उधमपुर/ उत्तरी दिल्ली, सनी कुमार सिंह- नई दिल्ली।
बताते चलें कि देश भर के 800 जिलों से चुने गए, 100 अधिकारियों में से 25 सबसे विशिष्ट और उत्कृष्ट अधिकारियों का अंतिम रूप से चयन किए जाने की सूचना है।
इन 25 विशिष्ट अधिकारियों को फेम इंडिया मैगजीन द्वारा अपने आगामी संस्करण में जगह दी जाएगी और सम्मानित किया जाएगा
