- मुनिकीरेती के कैलाश गेट में 10 मार्च को होगा 19वां सुंदरकांड
- फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन चंद्रा ने की पाठ में श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील
ऋषिकेश@रा.वि.। धार्मिक आस्था और जनकल्याण की भावना के साथ श्री हंसी पूरन फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से 19वें सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 10 मार्च 2026, मंगलवार को सायं 4 बजे से गंगा क्षेत्र स्थित कैलाश गेट में आयोजित होगा।
ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन चन्द्र बुद्लाकोटी और महासचिव जसवीर नकोटी ने बताया कि सुंदरकांड पाठ के माध्यम से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की जाएगी। इस अवसर पर भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना के साथ सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया जाएगा।
उन्होंने क्षेत्र के श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुण्य आयोजन में सहभागी बनने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
