- निर्माण एजेंसी हिलवेज और बीआरओ की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
- सड़क सुधार न हुआ तो उग्र आंदोलन तय
नदीम परवेज@ Dharchula,रा. वि । सीमांत क्षेत्र धारचूला में बदहाल सड़कों और विकास कार्यों में हो रही देरी को लेकर गौरव सेनानी कल्याण समिति ने कड़ा रुख अपना लिया है। समिति के अध्यक्ष कैप्टन भूपाल रावल के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी Ashish Joshi से मुलाकात कर समस्याओं से जुड़ा ज्ञापन सौंपा।
पूर्व सैनिकों ने साफ कहा कि क्षेत्र की सड़कों की हालत बेहद दयनीय है, जिससे आम जनता के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था और आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने हिलवेज कंपनी और सीमा सड़क संगठन (Border Roads Organisation) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निर्माण और मरम्मत कार्यों में पारदर्शिता की मांग की।
संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे एक बार फिर अनशन जैसे कड़े कदम उठाने को मजबूर होंगे। साथ ही सैनिक विश्राम गृह के लिए अब तक भूमि उपलब्ध न कराए जाने पर भी नाराजगी जताई गई।
उपजिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जल्द ही संबंधित एजेंसियों के साथ समीक्षा बैठक कर सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाएगी।
इस मौके पर दीवान सिरखाल, नारायण धामी और पुष्कर बम सहित संगठन के कई अन्य वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।
