- iasssदीपक सैनी बने देहरादून के नए सीडीओ
- गोपाल राम बिनवाल को अपर मेलाधिकारी कुम्भ की मिली जिम्मेदारी
देहरादून@राष्ट्रीय विचार । उत्तराखंड सरकार ने नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। बुधवार को कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, दीपक सैनी को देहरादून का नया मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बनाया गया है। इससे पहले वह पिथौरागढ़ में सीडीओ के पद पर तैनात थे।
