- धारचूला में काली नदी से बरामद हुआ अज्ञात युवक का शव
- पहचान के लिए पुलिस की जनता से अपील
नदीम परवेज@धारचूला। भारत-नेपाल सीमा को जोड़ने वाले अंतरराष्ट्रीय झूला पुल से करीब 150 मीटर आगे काली नदी में एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकालकर कब्जे में लिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धारचूला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रख दिया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है और मामले की जांच जारी है।
कोतवाली धारचूला में तैनात सब इंस्पेक्टर अम्बीरा आर्या ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति उपलब्ध फोटो के आधार पर मृतक की पहचान कर सकता है या उसके संबंध में कोई भी जानकारी रखता है, तो तत्काल धारचूला अस्पताल की मोर्चरी या पुलिस से संपर्क कर जांच में सहयोग करें।
पुलिस का कहना है कि शव की पहचान होने के बाद आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर नागरिक सीधे सब इंस्पेक्टर अम्बीरा आर्या, कोतवाली धारचूला से 9639429440 पर संपर्क कर सकते हैं।
