CM Dhami Inaugurates Gaja Ghantakarn Mahotsav 2026 in Tehri, Highlights Development and Cultural Heritage
- गजा घण्टाकर्ण महोत्सव-2026 का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारम्भ
- धामी के नेतृत्व में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास ने पकड़ी रफ्तार:सुबोध
- सीएम धामी ने विकास और संस्कृति संरक्षण पर दिया जोर
- स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, लोकगीत, नाटक और झांकियों से दर्शकों का मन मोहा
वाचस्पति रयाल@नरेंद्रनगर। टिहरी जनपद के गजा इंटर कॉलेज में आयोजित गजा घण्टाकर्ण महोत्सव-2026 का बुधवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने भगवान घंटाकर्ण से प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की और महोत्सव की सफलता की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड आंदोलन की शहीद बेलमती चौहान की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि गजा क्षेत्र का विकास और विस्तार संतोषजनक है तथा राज्य सरकार पहाड़ की संस्कृति, परंपरा, वेशभूषा और खानपान को संरक्षित रखने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड को वैश्विक पहचान मिलने की बात कही और राज्य में चल रही विकास योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नगर पंचायत कार्यालय, गौशाला, मिनी स्टेडियम, क्रिकेट छात्रावास और पेयजल योजनाओं का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है, ताकि शिक्षा, रोजगार और आजीविका के अवसर बढ़ सकें। साथ ही होमस्टे, वेडिंग डेस्टिनेशन और महिला सशक्तिकरण योजनाओं को भी मजबूती दी जा रही है।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री Subodh Uniyal ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने गजा क्षेत्र को मिली विकास योजनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, लोकगीत, नाटक और झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाये गये, जिनके माध्यम से लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया व जानकारियां दी गई।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा- उदय रावत, ब्लॉक प्रमुख चंबा- सुमन सजवाण, ब्लाक प्रमुख- नरेन्द्रनगर दीक्षा राणा, नगर पालिका अध्यक्ष चंबा- शोभना धनौला, नगर पंचायत अध्यक्ष मुनि की रेती-विनीता बिष्ट, जिलाधिकारी- नितिका खण्डेलवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक -श्वेता चौबे, मीना खाती, हुकुम सिंह भंडारी, जसवंत सिंह, खेमे घ चौहान, मंच संचालक राजेश रावत, सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रहे।
