Dr. Shaili Vyas of HIMS Jollygrant Receives Two National Fellowships in Public Health 2026
- डॉ. शैली व्यास IAPSM और IPHA फेलोशिप से सम्मानित
- विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. विजय धस्माना ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी
Deharadun@Rashtriy Vichar#। हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स), जौलीग्रांट की डॉ. शैली व्यास को वर्ष 2026 में जन स्वास्थ्य एवं सामुदायिक चिकित्सा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फेलोशिप से सम्मानित किया गया है।
हिम्स के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग में कार्यरत डॉ. व्यास को आईएपीएसएमकॉन-2026 के राष्ट्रीय सम्मेलन में इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन (IAPSM) फेलोशिप प्रदान की गई। यह सम्मान उन्हें डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि डॉ. अरविंद माथुर, आईएपीईएम अध्यक्ष डॉ. अशोक भारद्वाज और आईएपीएसएम सचिव डॉ. मनीष कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ विशेषज्ञों की मौजूदगी में दिया गया।

इसके साथ ही आंध्र प्रदेश में आयोजित भारतीय जन स्वास्थ्य संघ (IPHA) के राष्ट्रीय सम्मेलन-2026 में भी उन्हें IPHA फेलोशिप से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य सुदृढ़ीकरण, चिकित्सा शिक्षा, शोध और साक्ष्य-आधारित जन स्वास्थ्य कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है।
डॉ. शैली व्यास ने वर्षों से जन स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुधारने और युवा चिकित्सकों व विद्यार्थियों को प्रेरित करने में अहम भूमिका निभाई है। उनका नवाचार और नेतृत्व सामुदायिक चिकित्सा के क्षेत्र में प्रेरणा माना जाता है।
स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि पूरे हिम्स और विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है।
