AIIMS Rishikesh 6th Convocation Ceremony to Be Held with Vice President as Chief Guest
- समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ रहेंगी
ऋषिकेश@Rashtriy Vichar News। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान AIIMS Rishikesh में बृहस्पतिवार, 23 अप्रैल को 6वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर देश की कई विशिष्ट हस्तियां शामिल होंगी।
समारोह के मुख्य अतिथि भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन होंगे, जबकि उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ रहेंगी।
मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कार्यकारी निदेशक प्रो. डॉ. मीनू सिंह और डीन अकादमिक प्रो. डॉ. सौरभ वार्ष्णेय ने बताया कि यह दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव होने के साथ-साथ संस्थान की शैक्षणिक और अनुसंधान उत्कृष्टता का प्रतीक है।
इस समारोह में कुल 386 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी, जिनमें एमबीबीएस, बीएससी नर्सिंग, एमडी/एमएस, एमएससी, एमपीएच, डीएम/एमच और पीएचडी के छात्र शामिल हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 23 पदक, 21 उत्कृष्टता प्रमाणपत्र, 5 प्रशंसा प्रमाणपत्र और 13 ऑनर सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे।
संस्थान ने अब तक 1.5 लाख से अधिक सर्जरी, हजारों टेलीमेडिसिन परामर्श और आधुनिक स्वास्थ्य तकनीकों के माध्यम से उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जो इसकी बढ़ती साख को दर्शाती हैं।
