Meditation Retreat to Be Established in Hindolakhal by Brahma Kumaris
- 19 अप्रैल को मेडिटेशन रिट्रीट का भव्य शिलान्यास
- ऋषिकेश के पास ध्यान और शांति का नया केंद्र
- कार्यक्रम में देशभर से कई आध्यात्मिक और सामाजिक हस्तियां भी लेंगी भाग
वाचस्पति रयाल@नरेन्द्रनगर।
#Meditation #Hindolakhal #Rishikesh #SpiritualIndia #BrahmaKumaris
ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित खूबसूरत हिंडोलाखाल अब आध्यात्मिक जगत का नया केंद्र बनने जा रहा है रविवार 19 अप्रैल को यहां प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा दादी प्रकाशमणि मेडिटेशन रिट्रीट सेंटर के शिलान्यास और भूमि पूजन का भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। इस खास मौके पर प्रदेश के स्वास्थ्य एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्माकुमारी के अतिरिक्त महासचिव बीके डॉ. मृत्युंजय करेंगे।
राज योगिनी बीके डॉक्टर उषा दीदी कार्यक्रम की मुख्य वक्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष टिहरी इशिता सजवान कार्यक्रम की अति विशिष्ट अतिथि, बालाजी धाम हरिद्वार के महंत योगी श्रद्धा नाथ, पंजाब जोन की निदेशक प्रेम बहन, चंडीगढ़ से राधेश्याम गर्ग कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे। साथ ही मोहाली से पंजाब जोन संयोजिका प्रेम बहन, करनाल से बीके प्रेम बहन, चंडीगढ़ से पूनम बहन, सहारनपुर से बीके रानी बहन, हरियाणा से बीके मेहर चंद तथा हिमाचल से बीके डॉक्टर पुनीत मेहता कार्यक्रम में शामिल होंगे।
समुद्र तल से करीब 5500 फीट की ऊंचाई पर स्थित हिंडोलाखाल (कुंजापुरी क्षेत्र) प्राकृतिक सुंदरता, शांति और दिव्यता का अनूठा संगम है। यहां बनने वाला मेडिटेशन रिट्रीट देश-विदेश से आने वाले साधकों को ध्यान, आत्मचिंतन और सकारात्मक जीवन शैली का अनुभव कराएगा।
इस केंद्र में आवासीय सुविधा भी उपलब्ध होगी, जिससे लोग कुछ दिन प्रकृति के बीच रहकर मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त कर सकेंगे। आने वाले समय में हिंडोलाखाल एक बड़े स्पिरिचुअल डेस्टिनेशन के रूप में उभर सकता है।
रविवार 19 अप्रैल को सूबे के स्वास्थ्य एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल के हाथों मेडिटेशन रिट्रीट केंद्र का शिलान्यास एवं भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न होगा।
चर्चा है कि उच्च तथा उत्तम पर्वतीय क्षेत्र में स्थित आध्यात्मिक, प्राकृतिक, परम शांति, सौंदर्य भव्यता, रमणीकता और दिव्यता का प्रतीक हिंडोला खाल आध्यात्मिक का एक अद्वितीय केंद्र स्थापित होगा।
