- देश के कई क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। कई राज्यों में बारिश, बर्फबारी, आंधी-तूफान और कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।
नई दिल्ली: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17 से 19 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 17 से 19 फरवरी के दौरान हल्की बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 16 से 18 फरवरी के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
इस बीच, उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।
दक्षिण बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण अगले 48 घंटों में कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है, जिससे तटीय और दक्षिणी इलाकों में मौसम प्रभावित हो सकता है। लक्षद्वीप और केरल तट के पास भी एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जिससे बारिश की संभावना बढ़ गई है।
