Haldwani police arrested a man posing as an IB officer and recovered a fake ID card, air gun, blue beacon and government board from his car.
- रामपुर (उत्तर प्रदेश ) का रहने वाला है आरोपी
नीरज सती@रामनगर। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर सघन चेकिंग के दौरान हल्द्वानी पुलिस ने एक फर्जी आईबी अधिकारी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को तिकोनिया चौराहे पर काठगोदाम की ओर से आ रही हुंडई कार (यूपी-25 सीएस 9327) पर लाल-नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ का बोर्ड लगा था। पुलिस ने वाहन रोका तो चालक मो. मोहासिब खान (24), निवासी रामपुर ने खुद को आईबी अधिकारी बताते हुए फर्जी आईडी कार्ड दिखाया।
पूछताछ में वह सकपका गया। तलाशी में डैशबोर्ड से फर्जी आईबी आईडी, कागजात, पिस्टल जैसी एयरगन, नीली बत्ती और सरकारी बोर्ड बरामद हुए। आरोपी ने कबूल किया कि रौब दिखाने के लिए एयरगन और फर्जी दस्तावेज रखे थे। थाना हल्द्वानी में मुकदमा 315/2026 दर्ज कर युवक को गिरफ्तार किया गया। वाहन मोटर वाहन अधिनियम के तहत जब्त किया गया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, कानिष्ठ मो. अजहर और सुनील टम्टा शामिल रहे।
नैनीताल पुलिस ने चेतावनी दी है कि फर्जी पहचान या सरकारी पद का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
