SGRR Public School Narendra Nagar celebrated Children’s Day and the 137th birth anniversary of Pandit Jawaharlal Nehru with vibrant cultural performances, dance and speech competitions showcasing students’ talents.
- नेहरू जयंती पर नौनिहालों ने दिखाई प्रतिभा
- मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
वाचस्पति रयाल@ नरेन्द्रनगर। श्री गुरु राम राय (एसजीआरआर) पब्लिक स्कूल नरेन्द्रनगर में शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती एवं बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य और बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा से सराबोर रहा। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रमों और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं होटल आनंदा की प्रतिनिधि मनजीत कौर, विशिष्ट अतिथि डॉ. मीनाक्षी किथोरिया, डॉ. सुरभि तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज ड्यूंडी ने मां सरस्वती के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य पंकज ड्यूंडी ने कहा कि बाल दिवस आयोजन का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों, खुशियों, शिक्षा और सर्वांगीण विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता को उचित मंच प्रदान करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ना चाहिए। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, निरंतर परिश्रम ही लक्ष्य तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त करता है।
समारोह के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उप प्रधानाचार्या पार्वती नौटियाल, गजेंद्र परिहार, कमलेश ड्यूंडी, दुर्गा राणा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ज्योति केडियाल एवं गजेंद्र परिहार ने संयुक्त रूप से किया।
