Diploma Engineers’ Strike in Dharchula Enters 18th Day, Demands Pending Issues Resolution
- धारचूला में डिप्लोमा इंजीनियरों की हड़ताल 18वें दिन भी जारी
- लंबित मांगों के समाधान तक आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा
- सरकारी विभागों में कार्य हो रहा प्रभावित
नदीम परवेज@ धारचूला। राज्य कर्मचारियों के समर्थन में डिप्लोमा इंजीनियर संगठन की हड़ताल लगातार 18वें दिन भी जारी रही। महासंघ के दिशा-निर्देशों के तहत धारचूला स्थित सिंचाई विभाग परिसर में डिप्लोमा इंजीनियर संघ, जल संस्थान, पीडब्ल्यूडी समेत विभिन्न विभागों के इंजीनियरों ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान इंजीनियरों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
हड़ताल के चलते विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे आम जनता को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
इस दौरान बड़ी संख्या में इंजीनियर मौजूद रहे और सभी ने एकजुटता के साथ अपने हक की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष केवल व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं, बल्कि पूरे इंजीनियर समुदाय और सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए है।
यह हड़ताल प्रशासन और सरकार के लिए एक चुनौती बन गई है, क्योंकि जनता भी प्रभावित हो रही है और समाधान न मिलने पर राजनीतिक दबाव बढ़ सकता है।
