नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने बुधवार को राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इन सीटों में छत्तीसगढ़ की दो सीटें भी शामिल हैं, जो अप्रैल 2026 में रिक्त हो रही हैं। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 16 मार्च को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।
20 मार्च तक पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कर ली जाएगी। जिन राज्यों में चुनाव किये जाएंगे उनमें महाराष्ट्रा, तमिलनाडु,उड़ीसा,पश्चिमी बंगाल,आसाम,बिहार,छत्तीसगढ़,हरियाणा,तेलंगाना और हिमांचल
प्रदेश शामिल हैं।
।

