Uttarakhand Government Appoints Three Leaders as Vice Chairpersons in Key Committees
देहरादून@ Rashtriy Vichar। प्रदेश सरकार ने दायित्वधारियों की एक और सूची जारी करते हुए तीन कार्यकर्ताओं को विभिन्न विभागों में जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जारी सूची के अनुसार, टिहरी जनपद से वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद सुयाल को उत्तराखंड युवा कल्याण परिषद समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
वहीं चम्पावत के मुकेश महराना को चाय विकास सलाहकार परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा नैनीताल के ध्रुव रौतेला को मीडिया सलाहकार समिति में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार द्वारा की गई इन नियुक्तियों को संगठन और सरकार के बीच समन्वय मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



