Two Killed After Dumper Falls into Gorge in Tehri’s Lambgaon Area
- ब्रेक फेल बना मौत का कारण: लंबगांव के पास खाई में गिरा डंपर, चालक समेत दो की जान गई
टिहरी@uttarakhand.rashtriy vichar। लंबगांव क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। ग्राम क्यारी चारगांव सड़क मार्ग पर एक डंपर अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
थाना अध्यक्ष लंबगांव महिपाल सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार तड़के करीब 5 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन रागड़ द्वारा हादसे की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
प्राथमिक जांच में सामने आया कि डंपर माजफ से वापस लौट रहा था। क्यारी गांव के समीप चारगांव सड़क पर चढ़ाई चढ़ते समय वाहन के ब्रेक फेल हो गए और वह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे में डंपर चालक सूरज राठौड़ (44), निवासी बहराइच (उत्तर प्रदेश) और गजेंद्र सिंह रागड़ (36), निवासी ग्राम रौडिया, जनपद टिहरी गढ़वाल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से खाई से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
