tehri-dam-displaced-issues-raised-before-power-minister-khattar
- टिहरी बांध परियोजना से जुड़े विस्थापितों, प्रभावितों और पुनर्वासित परिवारों की समस्याओं को लेकर 16 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा
नई दिल्ली/देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्य आंदोलनकारी दिनेश डोभाल ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से उनके शासकीय आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोकसभा सत्र के बीच समय देने के लिए मंत्री का आभार जताया।
दिनेश डोभाल ने टिहरी बांध परियोजना से जुड़े विस्थापितों, प्रभावितों और पुनर्वासित परिवारों की समस्याओं को लेकर 16 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। इसमें पुनर्वास, पुनर्स्थापन, मुआवजा और प्रतिपूर्ति से जुड़े लंबित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।
उन्होंने मंत्री को अवगत कराया कि टिहरी जनपद मुख्यालय नई टिहरी के बौराड़ी क्षेत्र में स्थानीय लोग टिहरी बांध की रॉयल्टी को लेकर पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे हैं।
डोभाल ने हनुमंत राव कमेटी और दिनकर कमेटी की लंबित सिफारिशों को लागू कराने, विस्थापितों के पेयजल बिल भुगतान में राहत देने तथा पुनर्वास स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए विशेष पैकेज की मांग भी की।
ऊर्जा मंत्री ने सभी मांगों पर ऊर्जा मंत्रालय और THDCIL से रिपोर्ट तलब कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
