Peopleman Foundation Announces Nominations for Dr. B.R. Ambedkar Memorial Samaj Ratna Award
- पीपलमैन फाउंडेशन ने घोषित किए समाज रत्न सम्मान के नामांकित, कई राज्यों की हस्तियाँ शामिल
- समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वालों का होगा सम्मान, दिल्ली में होगा भव्य आयोजन
नई दिल्ली। पीपलमैन फाउंडेशन द्वारा भारत रत्न भीमराव अंबेडकर मैमोरियल समाज रत्न सम्मान के लिए समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रमुख हस्तियों को नामांकित किया गया है।
इस सूची में शिक्षा क्षेत्र से हरियाणा के शिक्षाविद एवं बालाजी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक डॉ. जगदीश चौधरी, राजस्थान से पर्यावरणविद एवं एल.पी.एस. विकास संस्थान के प्रमुख श्री राम भरोस मीणा, उत्तराखंड के उत्तरकाशी से सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रवक्ता डॉ. शंभू प्रसाद नौटियाल शामिल हैं।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश से सामाजिक कार्यकर्ता ए.आर.एम. मैनपुरी तथा श्री बृजपाल सिंह यादव स्मृति पुस्तक महोत्सव समिति के अध्यक्ष श्री संजीव कुमार यादव, दिल्ली से लोकनायक जयप्रकाश अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विकास केंद्र के महासचिव एवं समाजसेवी श्री अभय सिन्हा तथा बागपत (बड़ौत) से लेखक, पर्यावरणविद एवं एस्ट्रो निदेशक डॉ. संजय राणा को भी नामांकित किया गया है।
पीपलमैन फाउंडेशन के प्रमुख डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने बताया कि इन सभी हस्तियों को आगामी महीनों में दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चयनित प्रतिभाओं ने समाज सेवा, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जनहित के क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी फाउंडेशन द्वारा बाबा आमटे स्मृति अवार्ड से कई प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया गया था। वरिष्ठ पत्रकार एवं पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत ने सभी नामांकित प्रतिभाओं को बधाई देते हुए उनके योगदान की सराहना की है।
