- कमजोर वर्गों के साथ हमेशा कांग्रेस खड़ी रहेगी : थापर
- काँवली वार्ड 42 में महिला सम्मान समारोह, सैकड़ों महिलाओं ने किया प्रतिभाग
देहरादून। वार्ड 42 काँवली में कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर के नेतृत्व में महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए सैकड़ों महिलाओं को कंबल वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर ने स्वयं मातृशक्ति को कंबल वितरित किए और कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा समाज के कमजोर वर्गों, महिलाओं और जरूरतमंदों के साथ खड़ी रही है तथा आगे भी जनता की सेवा ही कांग्रेस की प्राथमिकता रहेगी।

कार्यक्रम में कांग्रेस प्रवक्ता मोहन काला, युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मोहित मेहता ‘मोनी’, सूरज क्षेत्री, राजेन्द्र राज, सुनीता, सुमन, शबनम सहित कैंट विधानसभा के अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे। उपस्थित मातृशक्ति ने इस सेवा कार्य के लिए सभी कांग्रेसजनों को आशीर्वाद देकर उनका उत्साहवर्धन किया, जिससे आयोजन भावनात्मक और प्रेरणादायक बन गया।
