हरिद्वार@ Rashtriy Vichar:
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में गैस प्लांट चौकी के पास एक खाली मैदान में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सुजेश उर्फ सुजीत के रूप में हुई है। उसका शव बहादराबाद स्थित इंडियन गैस प्लांट क्षेत्र के समीप मिला।
प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि घटना से जुड़े अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस गहन जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, फैजाबाद निवासी एक युवती ने गैस प्लांट चौकी कोतवाली रानीपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। युवती का आरोप है कि जमालपुर चौक के पास सुजेश ने उसके साथ मारपीट की, मोबाइल फोन छीन लिया और जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने युवक के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर उसकी तलाश शुरू की। लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम जब बहादराबाद क्षेत्र के एक खाली मैदान में पहुंची, तो वहां युवक मृत अवस्था में मिला।
पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है
No WhatsApp Number Found!