- परिवर्तन यात्रा में गरजे धामी, बोले—उत्तराखंड की यूसीसी देश के लिए बनी मिसाल
देहरादून/पश्चिम बंगाल@रा. वि.। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने गुरुवार को West Bengal के Hingalganj विधानसभा क्षेत्र से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की। इस अवसर पर आयोजित जनसभा और रोड शो में उन्होंने बड़ी संख्या में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए राज्य की मौजूदा सरकार पर तीखा हमला बोला और भाजपा की सरकार बनने पर सुशासन और विकास का नया अध्याय लिखने का संकल्प दोहराया।
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड में लागू Uniform Civil Code (UCC) का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तराखंड ने पूरे देश के सामने एक नई मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता आज राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन चुकी है और यह सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्यमंत्री ने सनातन मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि सनातनी हिंदू कभी डरता नहीं है। वह हमेशा सत्य, संस्कृति और राष्ट्र के लिए मजबूती से खड़ा रहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में वर्तमान सरकार ने तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा दिया है, जिससे राज्य की व्यवस्था और सामाजिक संतुलन प्रभावित हुआ है।
मुख्यमंत्री धामी ने Mamata Banerjee सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में युवाओं को कर्मवीर बनाने के बजाय “भत्तावीर” बनाया जा रहा है। इससे युवाओं की ऊर्जा और क्षमता का सही उपयोग नहीं हो पा रहा है और उनके भविष्य के साथ अन्याय हो रहा है।
उन्होंने कहा कि आज पश्चिम बंगाल करोड़ों के कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और राज्य में मातृशक्ति स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है। इसके साथ ही राज्य के कर्मचारियों को भी उनके अधिकार समय पर नहीं मिल पा रहे हैं। कार्मिकों को महंगाई भत्ता और अन्य सुविधाएं भी समय पर नहीं दी जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का स्पष्ट संकल्प है कि जैसे ही राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी, अराजक व्यवस्था समाप्त कर कानून का राज स्थापित किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि परिवर्तन यात्रा के माध्यम से जनता तक विकास और सुशासन का संदेश पहुंचेगा और पश्चिम बंगाल में सकारात्मक बदलाव की नींव रखी जाएगी।
