- श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर, हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा
Dehradun # देहरादून @ Uttarakhand.Rashtriy Vichar.।
सिखों के प्रमुख तीर्थस्थलों में शामिल Hemkund Sahib की वार्षिक यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष Narinderjeet Singh Bindra ने सचिवालय में उत्तराखंड के मुख्य सचिव Anand Bardhan से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि इस वर्ष 23 मई को श्री हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। कपाट खुलने के साथ ही देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु पवित्र धाम के दर्शन के लिए पहुंचेंगे।
भेंट के दौरान आगामी यात्रा व्यवस्थाओं, मार्ग की सुविधाओं, सुरक्षा और श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाने वाली व्यवस्थाओं को लेकर संक्षिप्त चर्चा की गई। मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता, पेयजल, आवास और यातायात व्यवस्थाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा श्रद्धालुओं को न हो, इसके लिए स्थानीय प्रशासन समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करे। साथ ही उन्होंने हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट को भी प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि हिमालय की गोद में स्थित श्री हेमकुंड साहिब सिख श्रद्धालुओं के साथ-साथ देश-विदेश के पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। हर वर्ष कपाट खुलने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर मत्था टेकते हैं।
