sudden-demise-of-suman-verma-child-guideline-chairperson
- तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता सुमन वर्मा की हृदयाघात से मौत, समाज ने खो दी प्रेरणास्त्रोत महिला
नदीम परवेज@धारचूला (पिथौरागढ़) । तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित एवं चाइल्ड गाइडलाइन की अध्यक्ष सुमन वर्मा का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से धारचूला क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6:00 बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तुरंत धारचूला अस्पताल लाया गया, लेकिन पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में उनकी जान नहीं बच सकी। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें हृदयाघात हुआ।
धारचूला में उनका अंतिम संस्कार बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति में किया गया। सुमन वर्मा एससी समाज की एक सशक्त और सक्रिय महिला थीं, जिन्होंने समाज में बच्चों और जरूरतमंदों के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके योगदान और प्रेरणा को समाज के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। धारचूला क्षेत्र के लोगों और सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
