Annual Sports Meet 2026 Concludes at Shaheed Belmati Chauhan College, Kiren Rawat Named Champion Player
- दो दिनों के प्रदर्शन के आधार पर किरन रावत को ‘चैम्पियन प्लेयर’ का खिताब
वाचस्पति रयाल@नरेन्द्रनगर। स्थित शहीद बेलमती चौहान राजकीय महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य समापन समारोह पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। 23 और 24 मार्च को चली इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ईश्वरी बिजल्वाण और श्रीमती किरन बिजल्वाण ने दीप प्रज्वलन और सरस्वती के चित्र के अनावरण के साथ संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि ईश्वरी बिजल्वाण ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि खेल न केवल जीवन का अभिन्न अंग है बल्कि अंतर्राष्ट्रीय भाई-चारे और करियर निर्माण में भी अहम भूमिका निभाता है।
समारोह में ब्लॉक प्रमुख दीक्षा राणा ने कहा कि खेल न केवल स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह लक्ष्य हासिल करने और जीवन में सफलता पाने की सीख भी देते हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह असवाल, राजेश रावत, चन्दन सिंह पयाल और मुकेश बिजल्वाण ने भी अपने विचार साझा किए।
प्रतियोगिता के मुख्य परिणाम इस प्रकार रहे:
- 100 मीटर दौड़: प्रथम किरन, द्वितीय प्रियंका, तृतीय अंकिता
- 200 मीटर दौड़, लंबी कूद और ऊँची कूद: अंकिता सिलचर प्रथम स्थान
- भाला फेंक: किरन रावत
- गोला फेंक और चक्का फेंक: मीनाक्षी
- कैरम: निकिता
- शतरंज: पूजा
- रस्साकसी: टीम मीनाक्षी
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ॰ शशिबाला वर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। क्रीड़ा सचिव डॉ॰ गणेश भागवत ने भी मेहनत और सफलता के संबंध में अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सरिता देवी, डॉ॰ नीमा भेतवाल, डॉ॰ मुकेश सेमवाल, डॉ॰ बंदना सेमवाल, योगाचार्य अजय तिवारी, रेखा नेगी, मुकेश प्रसाद, अंकित कुमार, श्रीमती सुनीता देवी, नरेंद्र दत्त, नरेश रावत, दीवान सिंह, राजेन्द्र प्रसाद और मूर्ति लाल का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ॰ वंदना सेमवाल और डॉ॰ नीमा भेतवाल ने संयुक्त रूप से किया।
