Kausani Tea Set for Global Branding, Administration Pushes Market Launch by April 15
- 15 अप्रैल तक बाजार में उतारने की तैयारी ,पैकेजिंग और मार्केटिंग पर विशेष जोर
देहरादून@ Rashtriy Vichar#। अपनी प्राकृतिक सुंदरता और विशिष्ट स्वाद के लिए पहचानी जाने वाली प्रसिद्ध Kausani की चाय को नई Global पहचान दिलाने और व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने प्रयास तेज कर दिए हैं। जिलाधिकारी Akanska कोंड़े ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कौसानी चाय को आकर्षक पैकेजिंग और बेहतर ब्रांडिंग के साथ 15 अप्रैल तक बाजार में उतारा जाए।
जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में आकांक्षा कोंड़े ने कहा कि केवल उत्पाद तैयार करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी गुणवत्ता, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और मजबूत सप्लाई चेन भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने REAP ‘रीप’ (रूरल एंटरप्राइज एक्सेलेरेशन प्रोजेक्ट) के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने पर जोर दिया।
जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक Shipi पंत को निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता वाली पैक्ड चाय की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कौसानी चाय को एक मजबूत ब्रांड के रूप में विकसित कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि इस पहल से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और विशेष रूप से महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक मजबूती मिलेगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि कौसानी की पहचान केवल पर्यटन तक सीमित न रहे, बल्कि उसके उत्पाद भी वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाएं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, डीडीओ संगीता आर्या, टी बोर्ड के अधिकारी और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
