india-lpg-relief-for-migrant-workers-and-students
- 5 किलो वाले FTL (फ्री ट्रेड एलपीजी) सिलेंडर अब गैस एजेंसियों पर
नयी दिल्ली। सरकार ने प्रवासी मजदूरों और छात्रों को राहत देते हुए उनकी रसोई गैस की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कहा है कि वे वैध पहचान पत्र दिखाकर एलपीजी वितकर से सिलेंडर ले सकते हैं इसके लिए उनके पास पते का प्रमाण पत्र होना जरूरी नहीं है।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शनिवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि पश्चिम एशिया संकट के मद्देनर सरकार पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, और लोग पेट्रोल और डीजल की घबराहट में खरीदारी तथा एलपीजी की अनावश्यक बुकिंग से बचें। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत सरकार ने देश में ईंधन की सप्लाई बनाए रखने, एलपीजी की उपलब्धता और विदेशों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर कई बड़े कदम उठाए हैं।
सरकार ने साफ किया है कि देश में एलपीजी की कमी न हो, इसके लिए लगातार सप्लाई बढ़ाई जा रही है। 5 किलो वाले FTL (फ्री ट्रेड एलपीजी) सिलेंडर अब गैस एजेंसियों पर आसानी से मिल रहे हैं। इन्हें खरीदने के लिए सिर्फ वैध आईडी दिखानी होगी, एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं है।
