garh-women-empowerment-committee-ritual-mandali-meeting
- यात्रा संयोजक जयेन्द्र रमोला की अध्यक्षता में हुई बैठक, आगामी कार्यक्रमों पर किया मंथन
- समिति का उद्देश्य मातृशक्तियों को धार्मिक, सामाजिक और आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बनाना
श्यामपुर। गढ़ महिला उत्थान समिति ऋषिकेश ने यात्रा से लौटे कीर्तन मंडली का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया और उसके बाद बैठक आयोजित की, जिसमें समिति के आगामी कार्यक्रमों और योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। यात्रा संयोजक जयेंद्र रमोला ने बताया कि समिति का मुख्य उद्देश्य मातृशक्तियों को धार्मिक और सामाजिक रूप से जोड़ना है। देवी दर्शन यात्राओं के माध्यम से महिलाओं को एकजुट करने के साथ भविष्य में स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए विशेष योजनाएं भी चलाई जाएंगी।

समिति की उपाध्यक्ष संगीता राणा और सचिव कृष्णा रमोला ने जानकारी दी कि देवी दर्शन यात्रा के चौथे चरण में भल्ला फार्म 10 से मां चंद्रबदनी देवी के दर्शन के लिए यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्तियों ने भाग लिया। समिति लगातार महिलाओं के उत्थान, जागरूकता और सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है।
उपसचिव ईशा चौहान ने बताया कि समिति जल्द घर बैठे वेस्ट मैटेरियल का उपयोग करने और महिला कीर्तन मंडलियों के लिए कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रही है, जिसमें महिलाओं को अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।
बैठक में समिति की वरिष्ठ सदस्याएँ और विभिन्न प्रतिनिधि मौजूद थे, जिनमें उमा ओबराय, सावित्री बिष्ट, राधा बिष्ट, पुष्पा रावत, पार्वती बेलवाल, विधाता देवी, पिंकी बिष्ट, योगिता नवानी, वर्षा देवी, ममता, सुषमा देवी, अंजू देवी सहित कुल 50 से अधिक सदस्य शामिल थे
