Review Meeting on Women Compensation Scheme and NDPS Act Held in Dharchula
- महिला प्रतिकर और NDPS कानून पर की समीक्षा
- सभी विभाग समन्वय से काम करें,अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे न्याय
नदीम परवेज@धारचूला। तहसील परिसर स्थित सिविल कोर्ट में मंगलवार को ‘उत्तराखंड महिला प्रतिकर योजना 2020’ और NDPS एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सिविल जज (जूनियर डिविजन)/न्यायिक मजिस्ट्रेट नवीन राणा ने की।
नवीन राणा ने महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में पीड़ितों को समय पर आर्थिक सहायता और पुनर्वास सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में महिला प्रतिकर योजना के तहत पीड़ितों को मिलने वाली अंतरिम एवं अंतिम सहायता की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई।
नशीली दवाओं के बढ़ते प्रचलन पर चिंता जताते हुए NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई को और सख्त बनाने के निर्देश दिए गए। पुलिस विभाग को मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में अभियोजन अधिकारी रजनी, थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह नेगी और नायब तहसीलदार डी.एस. राणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अंत में सभी विभागों ने समन्वय के साथ कार्य कर अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
