- एसडीआरएफ मुख्यालय जॉलीग्रांट में धूमधाम से मना 77वाँ गणतंत्र दिवस
डोईवाला@राष्ट्रीय विचार।
एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट में देश का 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी गार्द द्वारा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई तथा उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज के सम्मान में सेल्यूट किया।
सेनानायक द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई गई। उन्होंने उत्कृष्ट सेवा एवं विशिष्ट कार्यों के लिए पदक प्राप्त करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी।
एसडीआरएफ के जवानों द्वारा वाहिनी परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में उपसेनानायक शुभांक रतूड़ी, शान्तनु पराशर, सहायक सेनानायक सुशील रावत, क्वार्टर मास्टर राजीव रावत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
